मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को राजेश शुक्ल ने दी बधाई,
न्यायमूर्ति डॉ चंद्रचूड़ के निर्णयों और कार्यकुशलता की सराहना की
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने न्यायमूर्ति डॉ डी वाई चंद्रचूड़ को भारत के 50 वे मुख्य न्यायाधीश बनने पर बधाई दिया है और न्यायिक क्षेत्र में उनके कार्यकुशलता , निर्णयो और प्रयास की सराहना किया है। न्यायमूर्ति डॉ चंद्रचूड़ को आज भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में देश के 50 वे मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने आशा व्यक्त किया है कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ चंद्रचूड़ के अनुभव और न्यायिक दक्षता से पूरे विश्व मे भारतीय न्यायपालिका और भी महिमामंडित और गौरवान्वित होंगी।
श्री शुक्ल ने ट्वीट कर और शुभकामना संदेश भेजकर न्यायमूर्ति डॉ चंद्रचूड़ को शुभकामनाएं दी है।