Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायबरेली पहुंचे राहुल,मंदिर में की पूजा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    रायबरेली पहुंचे राहुल,मंदिर में की पूजा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल : मंदिर में की पूजा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    लखनऊ:  लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा कराये गये सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया।

    राहुल चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग से अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के लिए रवाना हो गए।

     

     

    कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने सबसे पहले जिले की सीमा चुरुवा पर स्थित मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी की पूजा की। उसके बाद उन्होंने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहां से रवाना होने के बाद उनका काफिला बछरावां में भी कुछ समय के लिये रुका। इस दौरान उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

    सूत्रों ने बताया कि राहुल हरचंदपुर और गंगागंज होते हुए शहर स्थित डिग्री कालेज चौराहे पर पहुंचे और नगर निगम द्वारा कराये गये उसके सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। उसके बाद वह कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन पहुंचे, जहां वह ‘दिशा बैठक’ में हिस्सा लेंगे।

    राहुल अपने इस दौरे पर जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में तथा कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

     

     

     

    राहुल की मां सोनिया गांधी लगातार पांच बार रायबरेली से सांसद रह चुकी हैं। इस बार उनके लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद राहुल इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे और बड़े अंतर से जीत हासिल की।

    पूर्व में अमेठी और वायनाड (केरल) से सांसद रह चुके राहुल का रायबरेली के सांसद के रूप में यह पहला कार्यकाल है। हालांकि अपनी मां के लंबे समय से प्रतिनिधित्व के कारण वह पिछले कुछ वर्षों में अक्सर इस क्षेत्र का दौरा करते रहे हैं।

    आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल रायबरेली में नगर निगम द्वारा डिग्री कॉलेज चौराहे पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करने के बाद वह पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के तहत सड़कों की आधारशिला रखेंगे और फिर ‘दिशा बैठक’ में शामिल होंगे।

     

     

     

    कार्यक्रम के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न जन कल्याण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं पर भी चर्चा होगी।

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार संसद सदस्यों, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय सरकारों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए ‘दिशा बैठकों’ की शुरुआत की गयी है।

    रायबरेली में कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद राहुल सड़क मार्ग से फुरसतगंज हवाई अड्डे (अमेठी जिले में) जाएंगे और एक विशेष विमान से हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला भाजपा ने चार बागी नेताओं को पार्टी से किया 6 साल के लिए निष्कासित
    Next Article शीर्ष अदालत ने उप्र मदरसा कानून की वैधता बरकरार रखी; धर्मनिरपेक्षता के विरूद्ध नहीं

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.