Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी को हिंदुओं पर टिप्पणी के लिए लोकसभा में माफी मांगनी चाहिए : प्रमोद सावंत
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी को हिंदुओं पर टिप्पणी के लिए लोकसभा में माफी मांगनी चाहिए : प्रमोद सावंत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल गांधी को हिंदुओं पर टिप्पणी के लिए लोकसभा में माफी मांगनी चाहिए : प्रमोद सावंत

    पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिंदू समुदाय पर अपनी टिप्पणियों के लिए लोकसभा तथा दुनियाभर के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

    हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने भी राहुल की टिप्पणियों की निंदा करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता ने ‘‘हिंदुओं को हिंसक चित्रित करने का प्रयास’’ किया।

     

     

    लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में राहुल ने सोमवार को कहा था कि ‘खुद को हिंदू कहने वाले हर समय हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं।

    राहुल गांधी की टिप्पणियों के बाद गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने कांग्रेस को अहंकारी करार दिया।

    सावंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सोमवार को एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह कांग्रेस की ‘नफरत की दुकान’ है। हिंदुओं को ‘हिंसक’ बताना हिंदुओं का घोर अपमान है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन तथा दुनियाभर में करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं का सनातन धर्म/हिंदुओं का उपहास करने का अहंकार, दुस्साहस अत्यधिक निंदनीय है।’’

    राहुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एचजेएस ने मंगलवार को यहां एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि वे हिंदुओं के बारे में क्या सोचते हैं।

     

     

    उसने दावा किया कि कांग्रेस ने ‘‘भगवा आतंकवाद या हिंदू आतंकवाद’’ की अवधारणा पेश करने का प्रयास किया है।

    उसने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा वैश्विक स्तर पर हिंदू समुदाय को बदनाम करने का प्रयास किया है। राहुल गांधी का जनेऊ पहनकर पहले मंदिरों में जाना कपटपूर्ण था जैसा कि उन्होंने अब हिंदू समुदाय को हिंसक बता कर स्पष्ट कर दिया है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : पुणे में मिले जीका वायरस के 6 केस, मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल
    Next Article उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा: अखिलेश यादव

    Related Posts

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    May 9, 2025

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    May 9, 2025

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.