Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस नेताओं के लिए बोले राहुल गांधी: कोई गधा नहीं सब घोड़े हैं, बस करनी है पहचान
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस नेताओं के लिए बोले राहुल गांधी: कोई गधा नहीं सब घोड़े हैं, बस करनी है पहचान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस नेताओं के लिए बोले राहुल गांधी: कोई गधा नहीं सब घोड़े हैं, बस करनी है पहचान
    लोकसभा चुनाव-2024 के प्रदर्शन ने कांग्रेस में जोश भर दिया है. पार्टी उन राज्यों में भी बीजेपी को कड़ी टक्कर दी जहां 2014 और 2019 में वो धाराशायी हो गई थी. इसमें हरियाणा भी शामिल है. उत्तर भारत के इस राज्य में कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं. इस कामयाबी के बाद कांग्रेस अब राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक की.

     

     

    इस समीक्षा बैठक में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने अपने और परायों को लेकर गधे-घोड़े की बात की. हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने अपनों को घोड़ा बताया तो परायों को गधा. इसपर राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे सभी कार्यकर्ता घोड़े-घोड़ी हैं. कोई गधा नहीं है. बस ये तय करना है कि कौन शादी का घोड़ा-घोड़ी है और कौन रेस का.’

     

    उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, हरियाणा के किसानों और नौजवानों को बीजेपी ने धोखा दिया है. कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बहुत-बहुत बधाई. उन्होंने कहा, बीजेपी के 10 वर्षों के शासन ने हरियाणा के विकास को रोक दिया है.

     

     

    सैकड़ों भर्ती परीक्षाओं में धांधली हुई है, किसानों पर घोर अत्याचार हुए हैं, लाठियां बरसाईं गई हैं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार हुए हैं, महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं, अपराधों में तेजी आई है. खरगे ने आगे कहा कि हम सबको एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज में पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित
    Next Article अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    Related Posts

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    May 9, 2025

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    May 9, 2025

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.