Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्वरित टिप्पणी :क्या एमजीएम अस्पताल के हादसे के बाद खुलेगी इरफान अंसारी की आँखें ?
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    त्वरित टिप्पणी :क्या एमजीएम अस्पताल के हादसे के बाद खुलेगी इरफान अंसारी की आँखें ?

    News DeskBy News DeskMay 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्वरित टिप्पणी

    क्या एमजीएम अस्पताल के हादसे के बाद खुलेगी इरफान अंसारी की आँखें ?

    क्या लावारिस की जान गाजर मूली की तरह होते हैं डॉक्टर साहब!
    देवानंद सिंह
    झारखंड के एमजीएम अस्पताल में छज्जा गिरने से मरीजों की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही की कीमत है। वर्षों से जर्जर घोषित लावारिस वार्ड की अनदेखी प्रशासन की संवेदनहीनता को बेनकाब करती है।
    मजे की बात यह कि अपनी जिम्मेदारी समझने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी कभी विपक्ष को धमकाते हैं, कभी इशारों में अपने सरकार के पूर्व मंत्री पर भी कटाक्ष करते हैं तो कभी पत्रकारों का मुंह बंद करने के लिए हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन अपने मंत्रालय की दुर्दशा पर चुप्पी साध लेते हैं। दूसरे जिला की बात को छोड़ दें सिर्फ उनके गृह जिला और जमशेदपुर की बात करें तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे छोटे से कार्यकाल के दौरान क्या यही जवाबदेही है?

     

     

    राज्य में अस्पतालों की बदहाली, और उनके गृह जिला के अस्पताल की हालत इस बात का सबूत हैं कि शासन नाम की चीज़ सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है।
    एक कल्याणकारी विभाग की परिभाषा में सुरक्षा, देखभाल और जवाबदेही प्राथमिक तत्व होते हैं, जिनकी झारखंड स्वास्थ्य विभाग में घोर कमी है। यह घटना झारखंड सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। वक्त आ गया है कि सरकार लापरवाही की गिरती ईंटों के नीचे दबने से पहले जागे, और इस घटना से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी दूसरों को धमकाने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझें।

    क्या लावारिस की जान गाजर मूली की तरह होते हैं डॉक्टर साहब!

     

    हादसे को लेकर एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक नकुल चौधरी का यह कहना कि यह भवन 40 साल से भी ज्यादा पुराना है. इस घटना में जो भी मरीज दबे हैं, सभी लावारिस हैं हास्यास्पद है क्या लावारिस की जान गाजर मूली की तरह होते हैं डॉक्टर साहब!

     

    क्या एमजीएम अस्पताल के हादसे के बाद खुलेगी इरफान अंसारी की आँखें ?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमले के विरोध में झारखंड में उबाल, क्षत्रिय समाज ने निकाला 2 किलोमीटर लंबा मशाल जुलूस
    Next Article एमजीएम अस्पताल की घटना पर जिला कांग्रेस ने जताई चिंता

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    May 26, 2025

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    May 26, 2025

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    May 26, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    विश्वपटल पर देशहित की बात और राजनीतिक धींगामुश्ती

    सहजन मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

    ट्रंप की टैरिफ़ चेतावनी के पीछे की रणनीति और भारत के लिए संभावित असर

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.