Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यावरण संतुलन में जन भागीदारी महत्वपूर्ण, राज्य में हरियाली बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री
    Breaking News झारखंड

    पर्यावरण संतुलन में जन भागीदारी महत्वपूर्ण, राज्य में हरियाली बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया*
    =========================
    *मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।*
    =========================
    *★ पर्यावरण संतुलन में जन भागीदारी महत्वपूर्ण*

    *★ राज्य में हरियाली बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम लोगों ने वृक्षारोपण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें आने वाली भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री एल.खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

    *मौके पर बेरमो विधायक श्री अनूप सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, डीएफओ रांची श्री अशोक कुमार दुबे, पीसीसीएफ श्री पीके वर्मा, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
    Next Article झारखंड में शराब का नियंत्रण निज़ी हाथों में देने के फ़ैसले पर भाजपा का तंज, कुणाल षाड़ंगी ने कहा- ‘पोंटी चड्ढा मॉडल स्थापित करना चाहती है झारखंड सरकार’

    Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    May 12, 2025

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    May 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.