20 को माईकल जॉन ऑडिटोरियम में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन
जमशेदपुर जिला अंतर्गत माईकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में दिनांक 20.09.2024 को प्रातः 10:00 बजे से “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन किया जायेगा।
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला के सभी आम जनता से यह अपील की जाती है कि जन शिकायत हेतु मोबाईल नम्बर 9471167577 एवं E-mail [email protected] पर अपनी शिकायत साझा कर सकते है।
इस कार्यक्रम के दौरान आम जनता पुलिस से संबंधित किसी भी समस्या को जमशेदपुर पुलिस के समक्ष रख सकते हैं। उन समस्याओं को जमशेदपुर पुलिस के द्वारा संज्ञान में लेते हुए त्वस्ति कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। शिकायतकर्ता को शिकायत प्राप्त होने पर एक प्राप्ति रसीद दी जायेगी तथा निर्धारित समय में उन समस्याओं को निपटारा करते हुए शिकायतकर्ता को इसकी सूचना भी दी जाएगी।
आप सभी जिलेवासियों से जमशेदपुर पुलिस अपील करती है कि उक्त सूचना का प्रचार-प्रसार आप अपने आस-पास, गाँव-मुहल्ला एवं अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्रसारित करते हुए दिनांक 20.09.2024 को प्रातः 10:00 बजे से गाईकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में उपस्थित होकर अपनी समस्या जमशेदपुर पुलिस के समक्ष रख सकते है। जिसके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान हेतु जमशेदपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।