Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री ने लोजपा सांसदों से मुलाकात की, कहा- चिराग ने खुद को योग्य साबित किया
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रधानमंत्री ने लोजपा सांसदों से मुलाकात की, कहा- चिराग ने खुद को योग्य साबित किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री ने लोजपा सांसदों से मुलाकात की, कहा- चिराग ने खुद को योग्य साबित किया

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसदों से मुलाकात की और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद को योग्य साबित किया है और वह अपने पिता के सपनों को पूरा कर रहे हैं।

    चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं। समाजवादी नेता रामविलास पासवान ने लोजपा का गठन किया था और उनके निधन के बाद पार्टी दो धड़ों में विभाजित हो गई थी।

     

     

     

    एक धड़े का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री व रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं, जबकि दूसरे धड़े का नेतृत्व चिराग पासवान के हाथों में है। दोनों ही धड़े राजग के सदस्य हैं।

    लोकसभा चुनाव के लिये सीट के बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत भाजपा ने लोजपा (रामविलास) को पांच सीट दी थीं, जबकि पशुपति पारस नीत पार्टी को एक भी सीट नहीं दिया था। भाजपा पर अपनी पार्टी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

    प्रधानमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रामविलास पासवान जी मेरे बहुत प्रिय मित्र थे, जिनकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि मुझे बहुत याद आती है। मुझे खुशी है कि चिराग पासवान ने खुद को योग्य साबित किया है और रामविलास जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। हमारी पार्टियां सार्वजनिक सेवा के लिए मजबूती से एक साथ हैं।’’

    संसद का सत्र शुरु होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार गठबंधन के सहयोगी दलों के सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।

     

     

     

    इससे पहले, बृहस्पतिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों से मोदी की मुलाकात हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की थी। मोदी ने बुधवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसदों से मुलाकात की थी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सराहना की थी।

     

     

     

    लोकसभा में तेदेपा के 16 सांसद हैं और वह भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी है। लोकसभा में 12 सांसदों के साथ जद(यू) भाजपा की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है, जबकि लोजपा (रामविलास) के पांच सांसद हैं।

    केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लोजपा (रामविलास) का एक, जबकि तेदेपा और जद (यू) के दो-दो सदस्य हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री सहिस ने उड़ीसा के राज्यपाल रघुबर दास से मिले ,लिया आशीर्वाद
    Next Article धनशोधन मामले में हेमंत सोरेन को मिली जमानत, जेल से रिहा

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.