राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस, जमशेदपुर में भव्य महायज्ञ की तैयारी हो रही है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा 29 मार्च को सुबह 6:00 बजे से शुरू होगी और यज्ञ 30 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी। 5 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। आज स्वामी श्री सुंदर राज (यतिराज) त्रिदंडी स्वामी जी महाराज का शुभ आगमन हो गया है। यदि कमेटी के लोगों ने भव्य तरीके से स्वामी जी महाराज का स्वागत किया। यज्ञ आचार्य मनमोहन चौबे जी एवं जगन्नाथ तिवारी के नेतृत्व में स्वामी जी का मंगलाचरण किया गया। स्वामी जी के स्वागत समारोह में मुख्य रूप से कमेटी के संयोजक नागेंद्र सिंह, कमेश्वर सिंह,राजेश झा,मदन श्रीवास्तव, गंगाधर पांडे, संतोष ठाकुर, चंद्रबदन सिंह,अनमोल सिंह,सुनील सिंह, राजकिशोर साही,विनोद ठाकुर,विनोद शाही, प्रदीप झा,अनिल एवं सुनील,अमित शुक्ला और कमेटी के सारे सदस्यों के साथ बस्ती के सम्मानित व्यक्ति भी मौजूद थे।हजारों की संख्या में महिलाओं की भी भीड़ लगी थी स्वामी जी के दर्शन करने के लिए।