Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा देने की तैयारी पूर्ण
    Breaking News Headlines झारखंड

    80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा देने की तैयारी पूर्ण

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा देने की तैयारी पूर्ण

    शिक्षकाें को हैप्पीनेस करिकुलम पर हर्ष जोहार के तहत मिला प्रशिक्षण

    *रांची*
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य में शुरू होने वाले 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएससी की तर्ज पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयारी पूर्ण कर ली है। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से 48 विद्यालयों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। शेष 32 विद्यालयों का निर्माण अंतिम चरण में है, जो मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। यही नहीं अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र से सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन सीबीएसई की संबद्धता के साथ की जाएगी।

    *सीबीएसई से संबद्धता की प्रक्रिया पूरी*

    राज्य के 24 उत्कृष्ट विद्यालयों का सीबीएसई से संबद्धता हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सीबीएसई द्वारा संबद्धता प्रदान कर दी गई है। शेष 56 उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए सीबीएसई से संबद्धता हेतु आवेदन समर्पित कर दिया गया है। इन विद्यालयों को भी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संबद्धता के लिए आवश्यक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए संबद्धता प्राप्त हो जाएगी। जनवरी 2023 में सीबीएसई द्वारा सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को सीबीएसई के अनुरूप विद्यालय संचालन हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।

    *शिक्षकाें को हैप्पीनेस करिकुलम पर प्रशिक्षण*

    राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालय एवं 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों हेतु हर्ष जोहार कार्यक्रम बच्चों को हैप्पीनेस करिकुलम के आधार पर शिक्षित करने के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है तथा हर्ष हैप्पीनेस करिकुलम तैयार किया गया है। विद्यालयों में यह 27 जनवरी से प्रारंभ होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध शराब के खिलाफ सरायकेला और जमशेदपुर आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
    Next Article स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में रेड क्रॉस सोसाईटी, तथा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ – 2023 नेत्र रोगियों के विदाई के साथ संपन्न

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.