गुवा और रोवाम सड़क के बीच गंगदा के समीप 20 किलो और 05 किलो का दो आईईडी बम पुलिस ने किया बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगोपाल जेना
चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए गुवा और रोवाम सड़क के बीच गंगदा के समीप पक्की सड़क के नीचे 20 किलो और 05 किलो का दो आईईडी बम प्लांट किया था। सुरक्षा बलों ने आज सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों आईईडी बमों को बरामद कर बम निरोधक दस्ते के सहायता से उसी स्थान नष्ट कर दिया है।
इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
विदित हो कि एक संयुक्त अभियान गुवा थाना के आस- पास पहाड़ी / जंगली क्षेत्र में
प्रारंभ किया गया है।
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 17 फरवरी को गुवा थानान्तर्गत गुवा
और रोवाम रोड के बीच गंगदा के समीप जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के
उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.ED बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी
स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।
संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग