Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर पाने वाले पहले भारतीय
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर पाने वाले पहले भारतीय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर पाने वाले पहले भारतीय
    नई दिल्ली. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने PM नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है. PM मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई नेताओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है. पीएम मोदी से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव सहित्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर अन्य नेता शामिल हैं.

     

     

     

    बता दें कि दो दिवसीय पर फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी का पेरिस में जोरदार स्वागत किया गया. वहां पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. इसके बाद पीएम मोदी ने कई नेताओं से बात की. वहीं कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए. इसके बाद पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीआई, चंद्रयान-3 और गरीबी जैसे मुद्दों का जिक्र किया. इसके बाद पीएम मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर किया.

     

     

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में फ्रांस के साथ कम से कम चार दशक पुराने अपने व्यक्तिगत संबंधों को भी याद किया जब वह 1981 में अहमदाबाद में ‘एलायंस फ्रैंकेइस सेंटर’ के पहले सदस्य बने थे. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘फ्रांस से मेरा लगाव काफी पुराना है, और मैं इसे कभी नहीं भूल सकता. लगभग 40 साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में फ्रांस का एक सांस्कृतिक केंद्र शुरू किया गया था और उसी केंद्र के पहले सदस्य आज आपसे बात कर रहे हैं.’ पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी और विविधता की जननी है. उन्होंने कहा, ‘यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. भारत में 100 से अधिक भाषाएं, 1,000 से अधिक बोलियां हैं. इन भाषाओं में प्रतिदिन 32,000 से अधिक समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चा चोरी के शक में युवक की जमकर धुनाई,लोगों ने बिजली के पोल से बांधा….
    Next Article प्रदर्शनकारी पहलवानों को दी जा रही छूट को लेकर गुस्से में युवा रेसलर्स

    Related Posts

    ज्योति मल्होत्रा : बेगुनाह या गद्दार?

    May 23, 2025

    सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

    May 23, 2025

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    May 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्योति मल्होत्रा : बेगुनाह या गद्दार?

    सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    कांग्रेस प्रवक्ताओं से खरगे की अपील : जाति जनगणना का विषय जनता के बीच ले जाएं

    झारखंड में अगले कुछ दिन आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित

    दुष्कर्म का आरोपी युवक 12 घंटे के अंदर पुलिस के शिकंजे में 

    युवा कार्यकर्ताओं ने सीखा रिपोर्ट लेखन

    सरायकेला के राजनगर में बोंग बोंगा नदी पर बना डायवर्सन बहा; जाम में फंसी कई गाड़ियां

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.