Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत के बड़े उद्योगपति साइरस मिस्त्री की आज दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गयी. इस हादसे पर देश के पीएम मोदी सहित कई अन्य बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है

    भारत के बड़े उद्योगपति साइरस मिस्त्री की आज दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार साइरस मिस्त्री के अलावा उनके गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति की भी इस हादसे में मौत हो गयी है. बता दें कि यह घटना मुंबई से सटे पालघर जिले में हुई जहां उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री सहित कई अन्य बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है.

    पीएम मोदी ने जताया शोक, लिखा- असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिग्गज उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे. उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा- भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भी उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है कि ‘टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन की खबर से दुखी हूं. वह देश के सबसे प्रतिभाशाली व्यापारिक दिमागों में से थे, जिन्होंने भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.’

    साइरस मिस्त्री को हमेशा दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखूंगी: स्मृति ईरानी

    केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि साइरस मिस्त्री सौम्य आत्मा, एक दृष्टि और एक मिशन वाले व्यक्ति थे. वो साइरस को हमेशा दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखेंगी. साथ ही उन्होंने लिखा कि निधन की खबर से वो सदमे में है.
    साइरस मिस्त्री का निधन दुर्भाग्यपूर्ण: नितिन गडकरी

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट के जरिये उद्योगपति साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, ‘महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना.
    भारतीय उद्योग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया: पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा. भारतीय उद्योग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है, जिसका भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान हमेशा याद किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्वसम्मति से गणिनाथ सेवा संस्थान का अध्यक्ष सुंदर गुप्ता,महामंत्री- संजय प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष राकेश कुमार निर्वाचित
    Next Article ईडी मुझसे 55 नहीं, 200 घंटे भी पूछताछ करती तो मैं डरने वाला नहीं रैली में गरजे राहुल गांधी

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.