Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निजी स्वार्थ के लिए जनप्रतिनिधि शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते हैं: सुधीर कुमार पप्पू
    Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    निजी स्वार्थ के लिए जनप्रतिनिधि शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते हैं: सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2023Updated:April 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    निजी स्वार्थ के लिए जनप्रतिनिधि शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते हैं: सुधीर कुमार पप्पू

    जमशेदपुर  : हमारे जनप्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थ के लिए जनहित के मुद्दे को नहीं उठा कर शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते हैं और आरोप-प्रत्यारोप में जनता को भ्रमित कर रहे हैं। विकास और जनहित की बात नेताओं ने गौण कर दिया है। विधानसभा चुनाव में कैसे नैया पार लगाया जाए इसी को लेकर सब ड्रामा चल रहा है, परंतु शहर के सद्भावना को बिगाड़ा गया तो अमन चैन पसंद लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

     

     

    सोशल मंच पर नजर डालिए तो नेताओं के बोल और उनका स्वार्थनजर आएगा, इन नेताओं को सामाजिक सरोकार से कोई मतलब नहीं है सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ना इनका मकसद है। एक दूसरे के निजी जीवन पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखा जा सकता है, इसे जनता से कोई मतलब नहीं है जो खुद शीशे के घर में रहते हैं उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। सामाजिक सरोकार के मुद्दे और जनहित के मुद्दे पर हमारे जनप्रतिनिधि मौन हैं।

     

     

     

    आगामी विधानसभा चुनाव में किस तरह वोटों का ध्रुवीकरण सांप्रदायिकता के आधार पर किया जाए उसी साजिश में लगे हैं। शहर के जाने-माने अधिवक्ता और समाजवादी विचारक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और सुन रही है आने वाले वक्त में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी वैसे नेता भ्रम में है जो जनता को भ्रमित कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। शहर के बुद्धिजीवियों से और अमन चैन पसंद लोगों से अपील है कि वह सामने आकर समाज को विभाजित करने वाले राजनीति का जमकर विरोध करें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपाध्यक्ष बनने पर मौलाना अंसार खान को फूलों की मालाएं पहनाकर लोगों ने किया जबरदस्त स्वागत
    Next Article कश्मीर में आतंक नहीं, शांति का उजाला हो

    Related Posts

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    May 16, 2025

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    May 16, 2025

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    सिविल डिफेंस जमशेदपुर शहर में 12 जगहों पर लगाएगा सायरन घंटी

    रंजीत पांडे पर धोखाधड़ी और झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप , बागबेड़ा थाना की भी एसएसपी से शिकायत

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन : आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित

    हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.