जमशेदपुर। झारखंड में प्लाज्मा दाता के रूप में आज टाटा स्टील कर्मी राजेश सतदेवे ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। झारखंड में अब तक कोई भी कोरोना से जीतकर चार बार ही प्लाज्मा दान करने में सक्षम हुए, लेकिन राजेश सतदेवे ने अपने शरीर में उपलब्ध एन्टीबॉडी के कारण आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में पांचवी बार प्लाज्मा दान किया। श्री सतदेवे सितम्बर -2020 में कोरोना मुक्त हुए थे, जिसके बाद वे नियमित अन्तराल पर शरीर में उपलब्ध कोरोना के खिलाफ एन्टीबॉडी के कारण कोरोना मरीजों के लिए उपयोगी कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा दान कर रहे हैँ। जिला के उपायुक्त श्री सूरज कुमार द्वारा जिला प्रशासन, रेड क्रॉस व जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से कोविड-19 मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने का अभियान चलाया था, जिसके माध्यम से अब तक 226 बार प्लाज्मा दान हो चुका है, जो कि झारखंड में सबसे अधिक है। आज श्री राजेश सतदेवे के प्लाज्मा दान के जिला में प्लाज्मा डोनेशन की नोडल पदाधिकारी सुश्री स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, जिला औषधि नियंत्रक, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एसडीपी तथा प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें, जिन्होने श्री सतदेवे का उत्साह बढाया तथा पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनके जज्बे के प्रति सम्मान जताया। इस अवसर पर भारत सेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री कृष्णा भालोटिया ने प्लाज्मा दाता को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया। ज्ञातब्य हो कि प्लाज्मा डोनेशन अभियान को प्रोत्साहन देने में रेड क्रॉस के पेट्रन श्री कृष्णा भालोटिया अपनी संस्था भारत सेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट की ओर से लगातार सक्रिय रहे हैं।
झारखंड में प्लाज्मा दाता के रूप में आज टाटा स्टील कर्मी राजेश सतदेवे ने एक नया कीर्तिमान रच दिया
Previous Article बुजुर्ग जगबल्ली सिंह को पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने सौंपा व्हीलचेयर
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद