चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर, बेगूसराय:गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में मेहदौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में उनके पुत्र सुनंद कुमार ने बताया कि कार्तिक कुमार सिंह जेएलजी लोन जमा करने के लिए अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान मेहदौली स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।घायल पैक्स अध्यक्ष को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए चिकित्सकों ने बताया कि उनके हाथों में फ्रेक्चर है और शरीर के कई हिस्सों में
गंभीर रूप से चोटें आई है।