कांग्रेस सेवादल का संगठन विस्तार
कांग्रेस सेवादल पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में संगठन का विस्तार कार्यक्रम अरविंद साहू कार्यवाहक मुख्य संगठक के अध्यक्षता में आयोजन करते हुए। जिला के प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय आनंद बिहारी दुबे एवं सेवादल के जिला कोऑर्डिनेटर योगेंद्र यादव के हाथों जिला एवं प्रखंड कमेटी के लोगों को नियुक्ति पत्र देकर एवं गांधी टोपी पहना कर नवनियुक्त पदाधिकारीगणों को सेवादल के कार्यों के विषय में जानकारी दी गई।
इस कड़ी में मनोज कुमार मनु, मोहम्मद इस्माइल बुरहान को सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वही सुरेंद्र शर्मा एवं पी दामोदर राव “रविराज” को सेवादल का जिला महामंत्री बनाया गया, साथ ही कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा से आए बमबम प्रसाद को सेवादल का जिला सचिव बनाया गया एवं वीरेंद्र साव को मानगो प्रखंड अध्यक्ष का जिम्मेदारी दिया गया।
इसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंसार खान जी महिला सेवादल की मुख्य संगठक रीता शर्मा, विनय जी, नरेश गौड़ा इत्यादि लोग शामिल हुए।