Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्षी सांसद मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ : सुशील कुमार मोदी
    Breaking News बिहार

    विपक्षी सांसद मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ : सुशील कुमार मोदी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    *ममता के राज में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 100 से ज्यादा मारे गए*

    पार्टी बचाने के लिए पूर्व विंधायकों/सांसदों से मिल रहे नीतीश

    धीरज कुमार की रिपोर्ट

    पटना बिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मणिपुर के राजनीतिक पर्यटन से लौटने पर विपक्षी गठबंधन के सांसदों को पश्चिम बंगाल भी जाना चाहिए, जहाँ पंचायत चुनाव के दौरान हुई व्यापक हिंसा में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए और महिलाओं के साथ बर्बरता हुई। वहाँ भाजपा के ही नहीं, कांग्रेस, माकपा के भी लोग हिंसा का शिकार हुए और लोकतंत्र का चीरहरण हुआ। उन्होंने कहा कि बंगाल की चुनावी हिंसा रोकने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा और केंद्र सरकार को वहाँ केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां भेजनी पड़ीं। इसके बावजूद विपक्षी सांसदों ने केवल मणिपुर को टार्गेट किया। श्री मोदी ने कहा कि हत्या, बलात्कार और बर्बरता घटनाएँ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हुईं, लेकिन विपक्षी गठबंधन ने इन राज्यों के पीड़ितों से जाकर मिलना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर एक सप्ताह से बाधित संसद को अब विपक्षी गठबंध्न के लोग चलने दें, ताकि जनहित के विधायी कार्य पूरे हो सकें। श्री मोदी ने कहा कि जब लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति मिल गई है, तब सदन को ठीक से चलने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में भगदड़ टालने के लिए पूर्व विधायकों , पूर्व सांसदों से मिल रहे हैं और मंत्रियों के घर भी जा रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि जिस नीतीश कुमार ने सत्ता के 17 साल में कभी अपनी पार्टी के वर्तमान सांसदों-विधायकों को भी मिलने का समय नहीं दिया, आज वही पूर्व सांसदों-विधायकों से वन-ट-वन में मिल रहे हैं। जाहिर है कि दल में सब-कुछ ठीक नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ
    Next Article लोजपा(आर.) की नेता सरिता बर्णवाल ने थामा जनता दल(यू.) का दामन

    Related Posts

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    May 26, 2025

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    May 26, 2025

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    May 26, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    विश्वपटल पर देशहित की बात और राजनीतिक धींगामुश्ती

    सहजन मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

    ट्रंप की टैरिफ़ चेतावनी के पीछे की रणनीति और भारत के लिए संभावित असर

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.