Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फेल हुआ ऑपरेशन कमल, गोवा में भी पार्टी तोड़ना चाहती थी बीजेपी: दिनेश गुंडू राव
    Breaking News Headlines राजनीति

    फेल हुआ ऑपरेशन कमल, गोवा में भी पार्टी तोड़ना चाहती थी बीजेपी: दिनेश गुंडू राव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवा कांग्रेस में शुरू हुआ संकट थमा नहीं है। इसी बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और इसे ‘फ्लॉप ऑपरेशन कमल’ बताया है। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत पर भी बड़े आरोप लगाए। रविवार को पार्टी के बड़े नेता संपर्क से बाहर हो गए थे। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि वे दल बदल सकते हैं। राव ने कहा, ‘हमें पता है कि हमारे वफादार लोग कौन हैं और दल बदलू कौन हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक और कोशिश की लेकिन बुरी तरह असफल हो गई। उन्होंने कहा, ‘दबाव के बावजूद हमारे युवा और पहली बार के विधायक साथ हैं। यह साजिश एक महीने से चल रही थी, लेकिन हमारे विधायक अपने आप ही जमे रहे।’

    उन्होंने आरोप लगाए कि विधायकों को खदान, कोयला और उद्योगों समेत कई जगहों से दबाव डाला गया। रिपोर्ट के अनुसार, राव ने पुष्टि की है कि कांग्रेस के पास 7 विधायक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि चार नेता पार्टी के साथ नहीं हैं। इनमें माइकल लोबो, दिगंबर कामत, केदार नाईक और डेलिलाया लोबो का नाम शामिल है। उन्होंने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि कैसे भाजपा धनबल और मंत्रियों को लुभाने के लिए कैसे नीचे गिर गई।’
    राव का कहना है कि भाजपा, कांग्रेस का अंत होने तक नहीं रुकेगी, लेकिन हम भी आखिर तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘उनका एक एजेंडा कांग्रेस को खत्म करना है। वे ऐसा आप या दूसरे विपक्षी दल के साथ नहीं करेंगे। उनकी लड़ाई कांग्रेस के साथ है। वे इसके लिए विपक्ष मुक्त देश या गोवा सुनिश्चित कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस अभी भी वफादार कैडर के साथ मजबूत पार्टी है। भारत में एक मजबूत विपक्षी दल बनाने में 20 साल और लगेंगे और इसलिए भाजपा विपक्ष को खत्म करने के लिए मौका तलाश रही है।’

    उन्होंने कहा, ‘भाजपा का ऑपरेशन कमल असफल हुआ है। उन्होंने कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।’ कांग्रेस नेता ने समझाया कि महाराष्ट्र की तरह भाजपा ने पार्टी को दो-तिहाई में बांटने और संख्या को 25 से 33 पर ले जाने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा, ‘इसके बाद भाजपा 40 में से 33 हो जाती है और वे विपक्ष मुक्त हो जाते।’ उन्होंने ये आरोप भी लगाए कि कांग्रेस विधायकों से संपर्क साधने वाले भाजपा नेताओं ने न केवल पैसों की बात की बल्कि ईडी और आयकर की रेड से भी डराया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन संकट पर भारत की दो टूक: कहा- निर्दोष लोगों को मारकर नहीं निकल सकता कोई समाधान
    Next Article केरल में आरएसएस कार्यालय पर बम से किया हमला, विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुई इमारत

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.