ड्रोन से अफीम की खेती पर निगरानी, पुलिस का सर्च अभियान जारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल अवैध अफीम की खेती रोकने के लिए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने SSB मतकमडीह की मदद से चौका थाना क्षेत्र के हेसाकोचा पंचायत में ड्रोन सर्विलांस अभियान चलाया।
जांच में पाया गया कि पहले जिन खेतों में अफीम की खेती होती थी, अब वहां धान, दलहन और अन्य फसलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि ऐसे सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे, और अफीम की खेती करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।


