राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी के अवसर पर जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित ‘पथ संचलन’ में शामिल स्वयंसेवकों का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने अपने एग्रिको स्थित आवास के समीप कार्यकर्ताओं के संग पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा, बोलटू सरकार, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक मृत्यंजय यादव, मनोज तिवारी, निर्मल गोप समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।