दुर्गा पूजा के उपलक्ष में संभव संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटा साड़ी, कपड़ा और मिठाई
जमशेदपुर 20 अक्टूबर – सामाजिक संस्था संभव के द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष में जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित विनोवा आश्रम (कुष्ठ आश्रम) में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी, कपड़ा और मिठाई का वितरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि हमारा देश त्योहारों का देश है, जहां खुशियां त्योहारों का रूप ले कर आती है।
इन्हीं खुशियों को बढ़ाने के उद्देश्य से दुर्गा पूजा के इस शुभ अवसर पर हमारी संभव संस्था के द्वारा एक छोटा सा प्रयास विनोवा आश्रम में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी, कपड़ा और मिठाई का वितरण कर किया गया। इस दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, उपाध्यक्ष अंजुला सिंह, पुष्पा सिंह, पी.पुष्पलता, शैलजा सिंह, रिनी सिंह, राजेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।