कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलने के उपलक्ष में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के कोऑर्डिनेटर रियाजुद्दीन खान के नेतृत्व में मनाया गया जश्न
आज दिनांक 8 दिसंबर 2022 को टेल्को खड़ंगाझाड़ चौक पर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलने के उपलक्ष में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के कोऑर्डिनेटर रियाजुद्दीन खान के नेतृत्व में जश्न मनाया गया और लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता रियाजउद्दीन खान ने कहा के हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की विजय ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने आगे कहा के हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की लगातार मेहनत और धुआंधार प्रचार का नतीजा है के हिमाचल में कांग्रेस जीती है। इसका सारा श्रेय प्रियंका गांधी को जाता है ।इस अवसर पर झारखंड इंटक के सचिव एहसान अहमद सिराजी ,कांग्रेस नेता मुख्तार अहमद ,समीम खान ,अबू जोहरा ,रविंद्र प्रसाद ,मनोज कुमार सिंह, जेडी सिंह परवेज आलम, इसरार खान, अनिल कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने इस अवसर पर अपनी सहभागिता दिखाने वाले सभी उपस्थित कार्यकर्ता और कांग्रेस साथियों और जनता का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया।