राम उदय ठाकुर के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक घर जाकर परिवार वालों को दिया ढांढस
जमशेदपुर 09 अक्टूबर – शुक्रवार को भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता राम उदय ठाकुर का निधन हो गया। शोक संदेश प्राप्त होने पर श्री भरत सिंह ने राम उदय ठाकुर जी के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात किया और शोक संवेदना व्यक्त की। श्री सिंह ने बताया कि जब उन्हें यह दुखद खबर प्राप्त हुई तो वह शहर में नहीं थे इसलिए वे स्वर्गीय राम उदय ठाकुर जी का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए। श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राम उदय ठाकुर जी हमारे अच्छे और पुराने मित्रों में से एक थे।
मुझसे उनका बहुत ही घनिष्ट संबंध रहा जिसका भरपाई कर पाना निकट भविष्य में असंभव है। उनका व्यक्तित्व बहुत ही सरल था, वे सदैव ही लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। आज उनके निधन की खबर से मन बहुत ही दुखी है।
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।