Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार भाजपा से बढ़ा रहे नजदीकियां, जेडीयू अध्यक्ष बोले भ्रम फैलाया जा रहा
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    नीतीश कुमार भाजपा से बढ़ा रहे नजदीकियां, जेडीयू अध्यक्ष बोले भ्रम फैलाया जा रहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नीतीश कुमार भाजपा से बढ़ा रहे नजदीकियां, जेडीयू अध्यक्ष बोले भ्रम फैलाया जा रहा
    पटना. बिहार के सीएम नीतिश कुमार एक बार फिर चर्चाओं में है, ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार लगातार भाजपा से नजदीकी बनाने जुटे है. इस बात को लेकर कई नेताओं ने दावे तक कर दिए है. हालांकि नीतीश कुमार ने इसे पहले ही खारिज कर दिया था. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का भी बयान सामने आया है. उन्होंने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है.

     

     

     

    जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने बयान में कहा कि भाजपा का काम भ्रम फैलाना है. यह तो मीडिया में रोज चलता है कि नीतीश कुमार की भाजपा से नजदीकियां बढ़ रही है. जबकि हकीकत तो यह है कि भाजपा देखने के लायक भी पार्टी नहीं है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि भाजपा का अस्तित्व ही क्या है. भाजपा ने देश की जनता से जो वादा किया उसमें कौन सा वादा पूरा किया. बिहार के राजनीतिक हालात को देखें तो 2024 के लिए भाजपा को नीतीश कुमार की बेहद जरूरत है. भाजपा व जदयू ने मिलकर 2019 का चुनाव लड़ा था और 40 में से 39 सीटों पर कब्जा किया था. लेकिन इस बार जदयू और भाजपा अलग-अलग है. नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होने के बाद विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए काम किया. उनके ही नेतृत्व में सबसे पहले सभी विपक्षी दल के प्रमुख नेता एक मंच पर आए है. इसके बाद में इंडिया गठबंधन बना. लेकिन दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं.

     

    सूत्रों ने बताया कि जिस तरीके से कांग्रेस इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रही है. वह नीतीश कुमार को बिल्कुल भी पसंद है नहीं आ रहा है. इधर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार नाक भी रगड़ ले फिर भी भाजपा का दरवाज़ा उनके लिए बंद हो चुका है. वे अब एक राजनीतिक बोझ हो चुके हैं और जो बोझ बन चुका है उसको ढ़ोने का काम भाजपा क्यों करेगी. बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार को कौन वापस ले जा रहा है. बिहार के लोग उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. उनके साथ वालों का डूबना तय है. वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि आपको पता है कि हमने विपक्षी गठबंधन को एकजुट किया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कौन क्या बोलता है इससे हमें मतलब नहीं है, हम हर रोज की तरह काम कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा सुरक्षा शिविर का आयोजन
    Next Article जेम्को : शहीद ए आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने माल्यार्पण कर किया नमन

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.