Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्मल मिलिंद एक अहर्निश कवि थे – जयनंदन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    निर्मल मिलिंद एक अहर्निश कवि थे – जयनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    निर्मल मिलिंद एक अहर्निश कवि थे – जयनंदन
    जमशेदपुर, 5 दिसंबर : 2024 का कविवर निर्मल मिलिंद स्मृति पुरस्कार गीतों के राजकुमार कहे जाने वाले बिरसानगर निवासी प्रसिद्ध गीतकार गंगा प्रसाद अरुण को कल प्रदान किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रख्यात कहानीकार जयनंदन के कर कमलों द्वारा यह पुरस्कार श्री गंगा प्रसाद अरुण को दिया गया। मालूम हो इस पुरस्कार में प्रमाण पत्र के साथ 11000 रुपए प्रदान किए जाते हैं। श्री गंगा प्रसाद अरुण के बिरसा नगर स्थित घर पर आयोजित एक सादे समारोह में यह पुरस्कार दिया गया। इसका कारण यह था कि श्री गंगा प्रसाद अरुण बीमार चल रहे हैं। परंतु बड़ी बहादुरी से वे कैंसर से संघर्ष कर रहे हैं।

     

     

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कहानीकार जयनंदन ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘कविवर निर्मल मिलिंद स्मृति पुरस्कार’ राष्ट्रीय स्तर का महत्व रखता है। तुलसी भवन से भी एक पुरस्कार दिया जाता है लेकिन उसकी नोटिस नहीं ली जाती। ‘कविवर निर्मल मिलिंद स्मृति पुरस्कार’ जिन साहित्यकारों को दिया जाता है उनकी पहचान गहरे स्तर पर रही है। बहुत छानबीन व विचार करने के बाद उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि निर्मल मिलिंद बड़े रचनाकार थे। वे अहर्निश कवि थे। वे हर वक्त कविता ही सोचते रहते थे। उनकी रचनाएं राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती थीं। उन्होंने गीत और गजल के अलावे उपन्यास, नाटक, व्यंग्य और बच्चों के लिए लोकप्रिय रचनाएं भी लिखीं। उन्हें बज्जिका भाषा का पहला उपन्यास ‘गितिया’ लिखने का श्रेय जाता है। निर्मल मिलिंद ने आजीवन नए-नए साहित्यकारों को प्रोत्साहित किया और उन्हें स्थापित किया। उन्होंने कहा कि निर्मल मिलिंद जनवादी लेखक संघ में सक्रिय थे परंतु किसी संस्था के मोहताज नहीं थे, क्योंकि वे खुद को इतना परिष्कृत कर चुके थे। वे एक नर्सरी के समान थे जहां नये-नये साहित्यकार पनपते थे। श्री जयनंदन ने कहा कि निर्मल मिलिंद पुरस्कार गंगा प्रसाद अरुण जी को दिया जा रहा है तो यह बहुत ही सही चयन है। गंगा प्रसाद अरुण मिलिंद जी के खास भी रहे हैं। गंगा प्रसाद अरुण की रचनाओं में काफी गहराई है। ये शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करें और साहित्य में सक्रिय हों, यह शुभकामनाएं भी उन्होंने अरुण जी को दी। उन्होंने अर्चना मिलिंद को बधाई दी कि वे इस तरह का महत्वपूर्ण आयोजन प्रतिवर्ष कर पा रही हैं।

     

    जमशेदपुर के कवि लेखक और पत्रकार दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’ ने सम्मान प्राप्त करने पर गंगा प्रसाद अरुण जी को बधाई दी और कहा कि मिलिंद जी जितना उनके करीब थे उतना ही गंगा प्रसाद अरुण जी के भी करीब थे। उन्होंने अरुण जी को शुभकामनाएं दीं और शुभाशीष भी। उन्होंने कहा कि अरुण जी शीघ्र स्वस्थ होंगे और साहित्य में फिर से सक्रिय होंगे। दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’ ने मिलिंद जी को याद करते हुए कहा कि जब वे जमशेदपुर आए थे तो उन्हीं से सर्वप्रथम उनके साकची स्थित जयशिव बुक एजेंसी में मिले थे। यह पता उन्हें जनकवि नागार्जुन ने दिया था। तब से वे घनिष्ठ मित्र बने रहे। उन्होंने कहा की मिलिंद जी की गजल की पुस्तक ‘कत्ल का जश्न’ काफी लोकप्रिय है। उनकी अन्य रचनाओं की भी उन्होंने काफी सराहना की।

     

    कवयित्री डॉ रागिनी भूषण ने मिलिंद जी की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि मिलिंद जी जाने माने साहित्यकार थे और उनकी ख्याति दूर तक फैली थी।उन्होंने अनेक साहित्यकारों को आगे बढ़ने का अवसर दिया था। डॉ रागिनी भूषण ने अरुण जी के लिखे गीत का सस्वर पाठ करके सभा में रस भर दिया।
    हिंदी और भोजपुरी के व्यंग्य लेखक और संपादक अरविंद विद्रोही जी ने गंगा प्रसाद अरुण को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें यह महत्वपूर्ण सम्मान मिलना बहुत ही उचित है। उन्होंने कहा कि मिलिंद जी ने महिलाओं को भी साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। वे इसके लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं के साहित्यिक संगठन भी बनाए।
    श्री गंगा प्रसाद अरुण के आवास पर आयोजित यह समारोह काफी सफल रहा। इस कार्यक्रम में अनेक लोगों की उपस्थिति और भागीदारी रही। पत्रकार कवि कुमार, मिलिंद जी की धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना मिलिंद, साहित्यकार मनोकामना सिंह अजय, अखिलेश, राजेश भोजपुरिया, अरविंद विद्रोही आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम का संचालन अशोक शुभदर्शी ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक
    Next Article “ऑनलाइन स्पेस में महिलायें के विरुद्ध बढ़ती हिंसा से सुरक्षा और वन स्टॉप सेंटर में डी०एल०एस०ए० की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    May 10, 2025

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    May 10, 2025

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.