Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेआरडी टाटा के 11वीं जयंती पर रेड क्रॉस भवन में हुआ रक्तदान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जेआरडी टाटा के 11वीं जयंती पर रेड क्रॉस भवन में हुआ रक्तदान

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेआरडी टाटा के 11वीं जयंती पर रेड क्रॉस भवन में हुआ रक्तदान
    समाज की सोच टाटा समुह को औरो से अलग करती है – पीएस रेड्डी

    जमशेदपुर, 29 जुलाई। आज जो कुछ भी टाटा समुह से जुड़ी कम्पनियों में है, वह उसकी नैतिकता और समाज के प्रति उसके जिम्मेवारी भरे भाव के कारण है, और यह सब तभी हुआ जब इस समुह का संचालन करने वाले ऐसे लोग हुए, जिन्होने उद्योग के साथ साथ जन कल्याण की बात की और बात की उस समुदाय की जो कम्पनी के आसपास रहते हैं। समुह के ऐसी ही संचालक में एक नाम भारत रत्न जे आर डी टाटा का है। उक्त विचार आज जे आर डी टाटा की 119वीं जयंती पर जेमीपोल के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए जेमीपोल के प्रबंध निदेशक पी. एस. रेड्डी ने व्यक्त किया। उन्होने कार्यक्रम की शुरुआत यहां रेड क्रॉस भवन में कम्पनी के मुख्य वित्त पदाधिकारी टी. रघु वर्मा, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी पुरबी घोष एवं अन्य के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में आये युवाओं को सम्बोधित करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि युवा समाज की रीढ़ है और रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण दान में उनकी सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के साथ टाटा कन्सलटेन्सी सर्विसेस के युवा इंजीनियर, टाटा स्ट्राईव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं सहित अन्य ने भाग लिया। आज इस अवसर पर 104 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    रेड क्रॉस का 685वां नेत्र शिविर रोगियों के जांच से शुरु
    जमशेदपुर, 29 जुलाई। जाने माने समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के संरक्षक स्व. चिमनलाल भालोटिया एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. द्रोपदी देवी के पुण्य स्मृति में रेड क्रॉस सोसाईटी के 685वें नेत्र शिविर का शुभारंभ बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण भालोटिया, ट्रस्टी विनित भालोटिया, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी शिव कुमार शर्मा, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पेशेंट वार्ड का फीता काटकर किया, जिसके पश्चात 49 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी, जिसमें से 29 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया गया तथा आंखों की अन्य बीमारियो से प्रभावित नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार परामर्श व दवा प्रदान की गयी। रविवार को उपयुक्त नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा।

    मुहर्रम जुलूस में रेड क्रॉस की एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड सेवा
    जमशेदपुर, 29 जुलाई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा मुहर्रम जुलूस के दौरान रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं एवं एम्बुलेंस की टीम बिष्टुपुर मुख्य गोलचक्कर पर थाना के पास तथा साकची स्थित मोहम्मडन लाईन में तैनात है। जिला प्रशासन के निर्देशन यह टीम जुलूस के दौरान सक्रिय रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस के प्रेक्षागृह में के.जी नाइट 2023 का आयोजन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    May 16, 2025

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    May 16, 2025

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    सिविल डिफेंस जमशेदपुर शहर में 12 जगहों पर लगाएगा सायरन घंटी

    रंजीत पांडे पर धोखाधड़ी और झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप , बागबेड़ा थाना की भी एसएसपी से शिकायत

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन : आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित

    हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.