Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार,जुस्को के हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा, अर्बन सर्विस के सीनियर मैनेजर केशव रंजन एवं मैनेजर गुरुवारी हेंब्रम के संयुक्त सहयोग से
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार,जुस्को के हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा, अर्बन सर्विस के सीनियर मैनेजर केशव रंजन एवं मैनेजर गुरुवारी हेंब्रम के संयुक्त सहयोग से

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार,जुस्को के हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा, अर्बन सर्विस के सीनियर मैनेजर केशव रंजन एवं मैनेजर गुरुवारी हेंब्रम के संयुक्त सहयोग से हरहरगुट्टू एवं बागबेड़ा कॉलोनी के बीच स्थित कृष्णापुरी नाला, एवं हरहरगुट्टू स्थित दादी बागान के समीप तीनों पंचायत को जोड़ने वाला नाला की साफ-सफाई एक जेसीबी और हाईवा से करवाया गया। इसके अलावे मजदूरों से रोड नंबर 4 के क्वार्टर के पीछे गली की भी साफ सफाई कराई गई है। विगत कई वर्षों से इस नाला कि एक बार भी साफ सफाई नहीं की गई थी। जिसके कारण बरसात के मौसम में नाला का पानी मुख्य सड़क पर बहता था। जिसके कारण आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया उमा मुंडा, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह से की थी। पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक संजीव सरदार से आवेदन में अनुशंसा कर जुस्को के हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा से मिलकर उनके कार्यालय में आवेदन दी। कैप्टन धनंजय मिश्रा ने अर्बन सर्विस के सीनियर मैनेजर केशव कुमार रंजन को वह पत्र भेज कर साफ़ सफाई करने की बात कही। तत्पश्चात सीनियर मैनेजर केशव कुमार रंजन एवं मैनेजर गुरुवारी हेंब्रम से मिलने के पश्चात आज नाला की साफ-सफाई एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के क्वार्टर के पीछे गली में साफ सफाई का कार्य प्रारंभ हुई। इस दौरान पूरे मंत्र उच्चारण के साथ नारियल फोड़कर और अगरबत्ती दिखाकर कार्य का शुभारंभ किया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि बरसात के पूर्व बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के क्वार्टर के पीछे गली की नाली का साफ सफाई लगातार जारी रहेगी।
    इस साफ सफाई अभियान में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राकेश सिंह, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, समाजसेवी पवन ओझा धनंजय सिंह संदीप सिंह, महेश ठाकुर, रामबाबू, के डी मुंडा, आनंद शर्मा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक पर एमडीएम के मामले में हुई जांच
    Next Article स्कूल में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    Related Posts

    सड़क हादसे के शिकार लोगों को अब डेढ़ लाख तक का मिलेगा निशुल्क इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMHO को दिए ये निर्देश

    May 23, 2025

    मकान तोड़ने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

    May 23, 2025

    ज्योति मल्होत्रा : बेगुनाह या गद्दार?

    May 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे के शिकार लोगों को अब डेढ़ लाख तक का मिलेगा निशुल्क इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMHO को दिए ये निर्देश

    मकान तोड़ने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

    ज्योति मल्होत्रा : बेगुनाह या गद्दार?

    सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    कांग्रेस प्रवक्ताओं से खरगे की अपील : जाति जनगणना का विषय जनता के बीच ले जाएं

    झारखंड में अगले कुछ दिन आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित

    दुष्कर्म का आरोपी युवक 12 घंटे के अंदर पुलिस के शिकंजे में 

    युवा कार्यकर्ताओं ने सीखा रिपोर्ट लेखन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.