Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को 72 घंटे के भीतर कोलकाता से किया गिरफ्तार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिदगोड़ा पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को 72 घंटे के भीतर कोलकाता से किया गिरफ्तार

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को 72 घंटे के भीतर कोलकाता से किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोपी को 72 घंटे के भीतर कोलकाता से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आये युवक का नाम बंटी गुहा है. पुलिस ने युवक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि बीते 5 जुलाई को वादी अमित चावला द्वारा एक लिखित शिकायत दिया गया था, कि मोबाइल नंबर 91556 93181 द्वारा सोनू सिंह के नाम से रंगदारी की मांग की गई है. बताया कि इनके अन्य पड़ोसी दुकानदार मोहन प्रसाद एवं विवेक झा से भी रंगदारी की मांग की गई है. इनके लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की गई. तफ्तीश के क्रम में पता चला कि उक्त मोबाइल धारक कोलकाता में है. जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए एक टीम को कोलकाता भेजा गया. टीम ने 72 घंटे के भीतर बंटी गुहा नामक युवक जो परसुडीह थाना अंतर्गत गोल पहाड़ी का रहने वाला है को गिरफ्तार कर शहर लाया. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि शहर के करीब 25 दुकानदारों एवं व्यवसायियों को फोन कर सोनू सिंह के नाम से रंगदारी की मांग की गई थी. बताया गया कि आरोपी ने सीतारामडेरा थाना एवं जुगसलाई थाना क्षेत्र के कुछ दुकानदारों से रंगदारी की रकम भी वसूली की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने बंटी गुहा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बंटी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के कदमा, टेल्को, साकची, जुगसलाई, बिष्टुपुर एवं सीतारामडेरा थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में थाना प्रभारी रंजीत कुमार, एएसआई रवि रंजन कुमार, पंकज कुमार तिवारी एवं चालक सुनील कुमार पांडे शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत मुखिया फंड से चित्रगुप्त पूजा मैदान के नजदीक …..
    Next Article बिरसानगर थाना प्रभारी बने विवेक

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 23, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 23, 2025

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अंतिम संस्कार: जब पूरी क्लास फेल होती है, तो सिस्टम अपराधी होता है।

    May 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अंतिम संस्कार: जब पूरी क्लास फेल होती है, तो सिस्टम अपराधी होता है।

    भारत में आंतकवाद के प्रयोजन का मतलब

    भारत-बांग्लादेश संबंधों में लगातार बढ़ रही दूरी चिंताजनक

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.