12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।वाणी विद्या मंदिर गम्हरिया की जैक बोर्ड की 12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने इस वर्ष घोषित 12वीं की परीक्षा परिणाम में 83.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। गम्हरिया के स्टेशन रोड निवासी उसके पिता करमू गोराई व्यवसायी हैं जबकि माता रेवती गोराई गृह पत्नी हैं। उन्होंने अपने पुत्री की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शुरु से ही अनिमा को पढ़ाई से लगाव रहा है और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होती आई है। अनिमा ने बताया कि आगे वह स्नातक करके यूपीएससी की परीक्षा देना चाहती है। इसके लिए उसने अभी से ही तैयारी प्रारम्भ कर दिया है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।