घाट शिला विस स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला स्थित आनंदित होटल में भारतीय जनता पार्टी की घाटशिला विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी लखन मार्डी , पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साहू , जिला पार्षद सुभाष सिंह , जिला पार्षद देवयानी मुर्मू , जिला पार्षद करण सिंह , जिला महामंत्री सत्या तिवारी, जिला महामंत्री हराधना सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्या तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जमशेदपुर लोकसभा के सांसद ने” प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा” विषय पर विस्तृत रूप से उपस्थित लोगों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है वर्ष 2014 में जब देश दिशाहीनता और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा था तब मोदी ने विकास विश्वास और राष्ट्रवाद की नींव रखी उन्होंने कहा भाजपा देश की सबसे बड़ी और भरोसमंद राजनीतिक ताकत बन चुकी है.अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी लखन मार्डी ने “भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन”विषय पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साहू ने “भाजपा का चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार” विषय पर अपनी बात रखी। उपरोक्त सम्मेलन में घाटशिला विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी , घाटशिला विधानसभा के सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए ,अंत में धन्यवाद ज्ञापन घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हेमंत नारायण देव एवं विश्वनाथ बेरा, जिला मंत्री राहुल पांडे, रोहित सिंह परमार, कृष्णा शर्मा,गोर पात्रो, गीता मुर्मू, सोशल मीडिया प्रभारी सुजन मन्ना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक डांडपात , आईटी प्रभारी मंटू सिंह, घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार, मुसाबनी मंडल अध्यक्ष जयंत घोष, गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष संजय महाकुड़, डुमरिया मंडल अध्यक्ष किशोर गिरी, चंचल दास, विजय पांडे, सतनारायण पुष्टि सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l