Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में परीक्षा कैलेंडर जारी ना करने और सीजीएल पेपर लीक में सरकार की चुप्पी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में उठाये सवाल
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    राज्य में परीक्षा कैलेंडर जारी ना करने और सीजीएल पेपर लीक में सरकार की चुप्पी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में उठाये सवाल

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य में परीक्षा कैलेंडर जारी ना करने और सीजीएल पेपर लीक में सरकार की चुप्पी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में उठाये सवाल

    जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी करने का वादा किया गया था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बावजूद यह वादा हवा-हवाई साबित हुआ है। परीक्षार्थियों के बढ़ती शंका और असमंजस के बीच सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल पूछा कि आखिर यह परीक्षा कैलेंडर कब तक जारी होगा। इसके साथ ही, पूर्णिमा साहू ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) और पुनर्परीक्षा में बार-बार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक के मामलों पर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार इन गंभीर अनियमितताओं को रोकने में पूरी तरह विफल साबित रही है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से मांग की कि प्रश्नपत्र लीक के इन मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

    पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में युवाओं की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सरकार का यह ढुलमुल रवैया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार द्वारा न तो परीक्षा कैलेंडर जारी करने की कोई समय-सीमा तय की गई, न ही पेपर लीक की घटनाओं पर कोई प्रभावी रोक लगाई जा सकी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बार-बार पेपर लीक होने से न सिर्फ परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि सरकार की कार्यक्षमता और नीयत भी संदेह के घेरे में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन
    Next Article झारखंड के न्यायालयों और बार भवनों में आधारभूत संरचना बढ़ाई जाय : राजेश शुक्ल

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    May 26, 2025

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    May 26, 2025

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    May 26, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    विश्वपटल पर देशहित की बात और राजनीतिक धींगामुश्ती

    सहजन मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

    ट्रंप की टैरिफ़ चेतावनी के पीछे की रणनीति और भारत के लिए संभावित असर

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.