समाजिक संस्था “आशा द्वार फाउंडेशन” ने जोड़ा प्रखंड क्षेत्र मे असहाय मृतक महिला का दाह संस्कार किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़बिल -जोड़ा प्रखंड के जुरीबाग मे किसन देवी नामक महिला की मृत्यु हो गई ।मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण अंतिम संस्कार करने मे कठनाई हो रही थी।सुचना पाकर क्षेत्र के समाजिक संगठन आशा द्वार फाउंडेशन के सदस्यों ने जुरीबाग पहुंच कर मृतक महिला का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया।तथा मृतक के दो बेरोजगार पुत्रो को आर्थिक सहायता प्रदान की।इस अवसर पर आशा द्वार फाउंडेशन के अध्यक्ष- विजय महाकुड़, सदस्य-विवेक महानंदा, अमित कु.गोड़,मनोज ,अरूण मिश्रा आदि के साथ स्थानीय निवासी मे-दीपू गिरी,शिबु शर्मा, रिंकु नाग,विनोद करूवा,मजंदर भोपाई,बीजू सरदार उपस्थित होकर भरपूर सहयोग किया।