Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रविरथी हिंदी साझा काव्य संकलन का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड रांची संथाल परगना

    रविरथी हिंदी साझा काव्य संकलन का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रविरथी हिंदी साझा काव्य संकलन का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन

    उपस्थित रहे संपादक रविशंकर साह एवं सह संपादक विनय तिवारी

    देवघर -बाबा नगरी के युवा कवि रवि शंकर साह के कुशल सम्पादन व खोरठा के मशहूर गीतकार विनय तिवारी के सह सम्पादन में प्रकाशित साझा काव्य संकलन रविरथी का आज रांची के विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो नें विमोचन किया।इस अवसर पर महतो ने कहा कि कविता साहित्य की एक विधा है। कविता कवि की सौन्दर्यानुभूति की अभिव्यक्ति है।झारखण्ड के कवि व लेखक अपनी रचनाओं से झारखण्ड का नाम रोशन कर रहे है। झारखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नही है। चाहे खेल हो, संगीत हो,सिनेमा हो या साहित्य। हर क्षेत्र में यहां के लोग अव्वल आते है। इस संकलन के जितने सह रचनाकार है उन्हें बधाई। सत्तारूढ़ दल के सचेतक एवं टुंडी के विद्यायक मथुरा महतो ने कहा कि कविता लिखते समय जिस भाव के साथ लिखी जाती है, यदि पढ़ने वाला भी उसे उसी अर्थ और भाव के साथ उसे समझ सके तो कविता लिखने का उद्देश्य सार्थक हो जाता है”। सम्पादक रवि शंकर साह ने बताया कि रवि रथी’ एक साझा काव्य संग्रह है।यह 15 रचनाकारों की कुल 75 मार्मिक कविताओं से सुसज्जित है। इस संग्रह में झारखण्ड के नए – पुराने रचनाकार शामिल हैं। इसका प्रकाशन साहित्य समागम भारत के बैनर तले प्राची डिज़िटल पब्लिकेशन, मेरठ के द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह अद्वितीय काव्य संग्रह पाठको अवश्य पसंद आएगा। सह सम्पादक विनय तिवारी ने कहा कि इस काव्य संग्रह की सभी कविताएं पठनीय व संग्रहनीय है। कविता में लय है, ताल है, आनन्दमय दोहराव है, शब्दों और। जो सभी को सहज ही आकर्षित करता है। इस अवसर पर मैं हूँ झारखण्ड के लेखक देव कुमार , इस संग्रह के सह रचनाकार अनंग मोहन मुखर्जी, मो0 फिरोज आलम , युवा नेता रुपेश तिवारी, सौरभ तिवारी, अर्जुन महतो, राजेश महतो, इकरामूल हक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट बर्मामाइंस में वार्षिक खेल-2025 का समापन
    Next Article रामनवमी महोत्सव की तैयारी और सफलता को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर की बैठक हुई सम्पन्न

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.