पिपराडीह में श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत लला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन
बड़कागांव फोटो बैठक में शामिल लोग
राष्ट्र संवाद बड़कागाँव | गुलाम मोहम्मद जकीउल्लाह
बड़कागाँव : नयाटांड पंचयत के पिपराडीह गांव में, श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन 12 मई, से 24 मई, तक किया जाएगा। ध्वजारोहण (भूमि पूजन) 12 मई, को भूमि पूजन के साथ इस महायज्ञ का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा 20 मई को निकाली जाएगी।
कलश स्थापना और संध्या प्रवचन 21 मई को कलश स्थापना की जाएगी। शाम को विद्वानों द्वारा भक्तिमय प्रवचन किए जाएंगे। 22 मई को भगवान की शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, और शाम को आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा और संध्या प्रवचन 23 मई को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शाम को भक्तिमय प्रवचन होगा।
24 मई, को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, और रात में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ समिति में मुख्य रूप से अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति, उपाध्यक्ष केशव प्रजापति, सचिव: दिनेश प्रजापति,उप सचिव झमन प्रजापति,कोषाध्यक्ष चंदन प्रजापति,उप कोषाध्यक्ष विकास प्रजापति,वही महिला अध्यक्ष के रूप में दर्शनी देवी,सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष मीना कुमारी,
संगठन मंत्री पंचम प्रजापति, रवि प्रजापति, मोहन प्रजापति, अनमोल प्रजापति, देवकी प्रजापति, सोनाली देवी, बबिता देवी,सोनम देवी आदि अन्य शामिल हैं।