Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होली बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम का प्रतीक है – अब्दुर रकीब
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    होली बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम का प्रतीक है – अब्दुर रकीब

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    होली बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम का प्रतीक है – अब्दुर रकीब

    संवाददाता/जामताड़ा

    पसमांदा नेता मौलाना अब्दुर रकीब अंसारी कहते हैं भारत में त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते, बल्कि ये आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव को भी सुदृढ़ करने का जरिया हैं। इस वर्ष होली का रंगों भरा पर्व और रमजान का पवित्र महीना एक साथ आने से यह अवसर और भी खास बन गया है। उन्होंने कहा होली बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें न केवल सामाजिक भेदभाव को मिटाने का संदेश देता है, बल्कि सभी को एकता के सूत्र में पिरोता भी है। होली में होलिका दहन बताता है कि यह बुराई के अंत और सत्य की विजय का प्रतीक है। रंगों की होली- इस दिन लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेमपूर्वक रंग खेलते हैं और भाईचारे को मजबूत करते हैं। हालाँकि, यह भी आवश्यक है कि यह त्योहार मर्यादा, सहमति और संयम के साथ मनाया जाए। किसी पर जबरन रंग डालना, हानिकारक रसायनिक रंगों का उपयोग करना, नशे में अनुशासनहीनता फैलाना या महिलाओं को असहज महसूस कराना अनुचित है। मौलाना ने कहा रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें रोजे रखे जाते हैं, आत्मसंयम का पालन किया जाता है, गरीबों की मदद की जाती है और अधिक से अधिक इबादत की जाती है। यह महीना संयम, धैर्य, सहिष्णुता और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। रमजान का वास्तविक सदेश यही है कि समाज में हर व्यक्ति की परवाह की जाए और गरीबों, जरूरतमंदों और वंचितों की मदद की जाए। यही वजह है कि इस महीने को दान-दक्षिणा और जकात देने का सर्वोत्तम समय माना जाता है। उन्होंने कहा इस वर्ष होली जुमे के दिन पड़ रही है। ऐसे में यह आवश्यक है कि सभी समुदाय आपसी समझदारी और सौहार्द बनाए रखें। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम संघ हिंदू और मुस्लिम समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में आपसी सहमति से जुमे की नमाज का समय 2:00 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित किया जाए ताकि किसी भी समुदाय को कोई असुविधा न हो और दोनों पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन व पं रघुनाथ मुर्मू एकडेमी दिशोम जाहेरथान जमशेदपुर के अधिकारीयों ने संथाल काटा पोखर का अवलोकन किया
    Next Article बीडीओ सह एम ओ ने किया लालकार्ड धारी अयोग्य लाभुकों का भौतिक जांच

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.