Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में गुटखा बैन, फिर भी मधुपुर में खुलेआम विज्ञापन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
    Breaking News झारखंड संथाल परगना

    झारखंड में गुटखा बैन, फिर भी मधुपुर में खुलेआम विज्ञापन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में गुटखा बैन, फिर भी मधुपुर में खुलेआम विज्ञापन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

    सुधांशु शेखर राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मधुपुर / देवघर : झारखंड में गुटखा प्रतिबंधित होने के बावजूद मधुपुर शहर में खुलेआम इसका प्रचार किया जा रहा है। शहर के डालमिया कूप स्थित स्टेट बैंक एटीएम के सामने एक बड़े होर्डिंग पर गुटखा का विज्ञापन प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने राज्य में गुटखा की बिक्री, उत्पादन और प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। लेकिन इसके बावजूद गुटखा कंपनियां न सिर्फ उत्पाद बेच रही हैं, बल्कि खुलेआम विज्ञापन भी कर रही हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रशासनिक सख्ती सिर्फ कागजों तक सीमित है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गुटखा सेवन से हजारों लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यह न सिर्फ गुटखा उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि उनके परिवारों पर भी गंभीर असर डाल रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण गुटखा माफिया पूरी तरह से बेखौफ हैं और धड़ल्ले से प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब सरकार ने गुटखा पर बैन लगाया है, तो फिर इन कंपनियों को ऐसे खुलेआम विज्ञापन करने की अनुमति कौन दे रहा है? मधुपुर के जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है। अगर प्रशासन इस पर जल्द ध्यान नहीं देता है, तो यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने को लेकर दिए हुए अहम दिशा निर्देश
    Next Article आइडियल रिलीफ ट्रस्ट, नई दिल्ली की पहल: जामताड़ा के चिरूडीह में 50 परिवारों के बीच इफ्तार किट्स का वितरण

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.