Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम अटल विरासत सम्मेलन के लिए मिहिजाम नगर में कार्यकर्त्ताओ के साथ सम्मेलन किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम अटल विरासत सम्मेलन के लिए मिहिजाम नगर में कार्यकर्त्ताओ के साथ सम्मेलन किया गया

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम अटल विरासत सम्मेलन के लिए मिहिजाम नगर में कार्यकर्त्ताओ के साथ सम्मेलन किया गया

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, झारखंड राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100वीं जन्म-जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं इसबार 100वीं वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है इसी उद्देश्य से 25 दिसंबर 2024 से 25 दिसंबर 2025 तक पार्टी द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजन कर शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। उसी कार्यक्रम के तहत 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन कार्यक्रम आयोजन करना है। जिसके निमित्त आज जामताड़ा विधानसभा के मिहिजाम नगर के मिहिजाम वॉइस फाउंडेशन हाल में एक अटल विरासत सम्मेलन किया गया! उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के बारे में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जो की कांग्रेसी गोत्र के बाहर के नेता थे! इससे पहले जो भी प्रधानमंत्री बने वह कहीं ना कहीं कांग्रेस के ही नेता थे! ऐसे प्रधानमंत्री जिनके प्रधानमंत्री बनने पर देश के आम व्यक्ति,एक आम सनातनी पहली बार अंदर से खुश हुआ था ऐसे महापुरुष का जन्म शताब्दी दिवस हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मना रहे हैं!इस अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व के बारे में हमारे मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता के रूप में राजमहल के पूर्व विधायक सह भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व महामंत्री आदरणीय श्री अनंत ओझा जी हम सबो के बीच उपस्थित है!!
    मुख्य वक्ता राजमहल के पूर्व विधायक श्री अनंत ओझा नें कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ही उनसे पसंद नहीं करते थे बल्कि दूसरे दल के नेता भी उनको उतना ही चाहते थे तथा सम्मान करते थे और जिसके कारण ही अटल बिहारी वाजपेई जी ने 24 संगठनों को साथ मिलाकर एनडीए का सरकार बनाया था और वह प्रधानमंत्री बनकर एनडीए का नेतृत्व किए थे! उन्होंने झारखंड के विषय में बात करते हुए कहा कि बिहार से झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए अनेक नेताओं ने आंदोलन किया था लेकिन इस सपना को पूरा करने के लिए अटल बिहारी वाजपेई जी ने रांची के मोराबादी मैदान में आए थे और उन्होंने कहा था कि आप मुझे दिल्ली की सत्ता दीजिए अपना आशीर्वाद दीजिये हम दिल्ली में सत्ता में आते ही अलग राज्य के सपने को पूरा करने का काम करेंगे इसीलिए झारखंड सदैव अटल बिहारी वाजपेई जी का ऋणी रहेगा चूँकि कि उन्होंने झारखंड के सपनों को साकार किया!सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के लोगों का भी सपना अलग राज्य देकर पूरा किया! इतना ही नहीं जो जनजाति समाज झारखंड की धरोहर है पूरे 60 साल तक कांग्रेस सरकार में काबिज रही लेकिन कभी उन्होंने उनके लिए विचार नहीं किया, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी आये उन्होंने न केवल जनजाति मंत्रालय अलग से बनाया बल्कि 15 नवम्बर को जो धरती आबा भगवान विरसा मुंडा जी का जन्मजयंती था उसी दिन झारखण्ड राज्य का नीव रखने का काम किया!हमारे संताल परगना के बहुसंख्यक लोग संथाली भाषा बोलते है अटल बिहारी बाजपेई जी नें संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में डालने का काम किया!जब अलग राज्य बना तो उनके केबिनेट के साथी आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी उनको आदिवासी के रूप में प्रथम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में झारखण्ड का सेवा करने का काम किया!!
    मौक़े पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, ज़िला महामंत्री मितेश शाह,माधव चंद्र महतो,कार्यक्रम संयोजक अभय सिंह,सह संयोजक सुजाता सिंह, मिहिजाम नगर परिषद् अध्यक्ष कमल गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय तथा सुकुमणि हेमब्रम,मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो,सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन,दुर्गा शर्मा, अनीता शर्मा,शुभम साव,राम सिंह यादव सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया कार्यशाला
    Next Article झारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.