दो दिवसीय विधायी प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
रांची: झारखंड विधानसभा कॉन्फ्रेंस हॉल ,रांची में झारखंड विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के अध्यक्षता में दो दिवसीय विधायी प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नए विधायकों को विधायी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। विधायकों को शून्यकाल, ध्यानाकर्षण एवं प्रश्न काल संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश सिंह, संविधान ज्ञाता चक्षुस रॉय , मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर तथा रांची के विधायक सीपी सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहें।