1 जून से 30 जून 2023 तक एक्शन हेल्थ अगेंस्ट चाइल्ड लेबर के तहत उपायुक्त जामताड़ा द्वारा गठित धावा दल के साथ बाल श्रमिकों को मुक्त कराने हेतु गेराज/ऑटो एवं होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया। बाल श्रमिकों के बचाव अभियान में श्रम विभाग, पुलिस विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य रूप से श्रम अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अंजू पौदार, सदस्य बाल कल्याण समिति बिमलेन्दु विश्वास, समन्वय कैलाश सत्यार्थी, अमर जोशी, समन्वयक चाइल्ड लाइन शशिकांत सिंह, सदस्य राज किशोर यादव एवं अनिल मुर्मू शामिल थे।