व्हाइट हाउस बिल्डिंग गोलमुरी में मैक्स डेंटल केयर हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र के एसबीआई लाइन में व्हाइट हाउस बिल्डिंग के पहले तल पर में मैक्स डेंटल केयर के नाम से एक डेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ। जिसमें दांतों से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा। यहां पर बच्चे बूढ़े और महिलाओं के लिए उचित दर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध है। विशेष कर डेंटल इंप्लांट की समुचित व्यवस्था है। अभी तक जमशेदपुर में डेंटल इंप्लांट को लेकर किसी भी अस्पताल में इसकी समुचित व्यवस्था नहीं की गई है पर मैक्स डेंटल केयर में इसकी आधुनिक और नई टेक्नोलॉजी के साथ व्यवस्था की गई है। यहां पर आधुनिक और नई मशीनों के साथ इलाज की जाती है। बहुत ही कम दर पर यहां पर दांतों की विभिन्न प्रकार की परेशानियों का निवारण किया जाता है। मैक्स डेंटल केयर के डॉक्टर प्रणव कुमार व मोहित प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे यहां दांतों की किसी भी समस्या के लिए नई और अत्यधिक विधि से इलाज की जाती है। आम जनता को यहां पर आकर अपनी परेशानियों का जो की दातों से संबंधित हो उसका संपूर्ण निवारण प्राप्त होगा। हमारे यहां अच्छे से अच्छे डॉक्टर और एक्स-रे के साथ सभी तरह की जांच की व्यवस्था रखी गई है। दांतों से संबंधित जैसे रूट कैनाल, और दांतों से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाता है।ताकि किसी भी मरीज को यहां पर आकर निराश होकर ना लौटना पड़े। डॉ मोहित ने बताया कि अभी 30% प्रतिशत छूट के साथ कोई भी मरीज इलाज कर सकता है। डॉ मोहित ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक रविवार को 10 से 2:00 बजे तक यहां पर सभी मरीजों को मुफ्त में जांच कर दांत निकाला भी जाएगा और उनका इलाज भी विधिवत किया जाएगा। जिसके लिए मरीजों को किसी प्रकार की फीस की आवश्यकता नहीं होगी। यहां पर इसका रविवार को मुफ्त में इलाज कियाजाएगा।