पुलिस अधीक्षक अनीमेष नैथानी के निर्देश पर गोड्डा पुलिस ने सुलझाई हत्या मामले की गुत्थी,दो आरोपी गिरफ्तार
जयराम दास।राष्ट्र संवाद
गोड्डा : बीते दिनों महेशपुर बहियार में अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अनीमेश नैथानी के निर्देश पर पुलिस ने छानबीन कर महिला हत्या मामले की सुलझाई गुत्थी। जानकारी के अनुसार मृतका के पति को पत्नी के अवैध संबंध की शंका होने पर हत्यारे को दस हजार रुपए देकर कराया था हत्या। उक्त हत्या मामले में पुलिस ने छानबीन कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार, कांड में संलिप्त अन्य की तलाश जारी। मामले का उद्भेदन कर गोड्डा एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।