Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाय ने जामताड़ा प्रखंड सभागार में सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम “प्रशासन गांव की ओर” में हुए शामिल
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाय ने जामताड़ा प्रखंड सभागार में सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम “प्रशासन गांव की ओर” में हुए शामिल

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाय ने जामताड़ा प्रखंड सभागार में सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम “प्रशासन गांव की ओर” में हुए शामिल

    निजाम खान ।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जामताड़ा प्रखंड सभागार में गुड गवर्नेंस वीक के तहत आयोजित कार्यक्रम “प्रशासन गांव की ओर” का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने कार्यक्रम में लोगों की समस्यायों पर त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा और सामाजिक विकास के अलावा स्वयं-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के प्रयासों पर बल दिया।

    उपायुक्त ने प्रखंड सभागार में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सुशासन सप्ताह का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की शत- प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह कार्यक्रम 19 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगा, लेकिन आप लोग इसे अपनी रूटीन में शामिल करें, सालों भर हर दिन लोगों की समस्याओं को सुने एवं त्वरित निष्पादन करें। जिन समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं हो सकता है, उसे एक निर्धारित समयावधि में समाधान करें।

    _*उपायुक्त ने जामताड़ा प्रखंड स्थित सामुदायिक पुस्तकालय का किया निरीक्षण; सुचारू संचालन हेतु दिए निर्देश*_

    वहीं उपायुक्त द्वारा प्रखंड परिसर में अवस्थित सामुदायिक पुस्तकालय का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत युवाओं से जानकारी ली, उन्होंने सभी को मन लगाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाइब्रेरी में पुस्तकों आदि की उपलब्धता का अवलोकन करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर लाइब्रेरी में 15 दिन या 30 दिन के अंतराल पर टेस्ट का आयोजन करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिले के सभी पंचायतों में अवस्थित सामुदायिक पुस्तकालयों के सुचारू संचालन को लेकर संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है।

    _*इस मौके पर*_ प्रखंड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा श्री प्रवीण चौधरी, अंचलाधिकारी, श्री अबिश्वर मुर्मू, मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित पुलिस ने खोट्टोजोरी गांव के मदन महतो के घर से लगभग 100 क्विंटल अवैध कोयला को जप्त कर लाया थाना
    Next Article पूर्वी विधानसभा के भाजपा नेताओं ने जमशेदपुर में बढ़ते नशे के कारोबार, बालू माफियाओं और बढ़ते अपराधों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को घेरा

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.