22 से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, गुडाबंदा में हुई तैयारी बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गुरुवार को गुड़ाबांन्दा मंडल में मण्डल अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ गांतात के अध्यक्षता मे भाजपा सदस्यता अभियान संगठन महापर्व के निमित्त तैयारी बैठक किया गया!
बैठक मे जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र ने कहा की 22 दिसंबर को प्रत्येक शक्ति केंद्र मे सदस्यता अभियान का शुभराम्भ होगा! 23 और 24 दिसंबर को हर बूथ पर अभियान चलेगा!
मौक़े पर मण्डल महामंत्री राम चन्द्र हेमब्रम, द्विजेन प्रधान, अखिलेश साव, प्रणव पातर, गुरु चरण मुण्डा, धीरेन मुण्डा, संतोष धीबर, कार्तिक धीबर, ठाकुर दास माहतो, माणिक चन्द्र माईती, गया किशोर प्रधान, साहेब राम माण्डी, सिमन्त नायेक के साथ कई सारे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!