Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहेबपुर कमाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक राइफल दो जिंदा कारतूस व खोखा के साथ नाबालिक सहित दो गिरफ्तार
    Breaking News बिहार

    साहेबपुर कमाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक राइफल दो जिंदा कारतूस व खोखा के साथ नाबालिक सहित दो गिरफ्तार

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहेबपुर कमाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक राइफल दो जिंदा कारतूस व खोखा के साथ नाबालिक सहित दो गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह

    साहेबपुर कमाल पुलिस को रविवार को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस के द्वारा गोली फायरिंग एवं मारपीट की घटना की सूचना पाकर छापेमारी के दौरान एक राइफल, दो जिंदा कारतूस एवं एक खोखा के साथ एक नाबालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस संबंध में सोमवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता जारी कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया वार्ड आठ में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जिस सूचना पर अविलंब साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राघव कुमार सिंह के साथ सशस्त्र बल के द्वारा सूचना अनुसार गोविंदपुर के नवटोलिया गांव पहुंच आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी। जिसमें गोविंदपुर नवटोलिया निवासी जोगिंदर यादव के पुत्र राजकुमार यादव एवं स्वर्गीय महादेव यादव के पुत्र बुचो यादव के बीच पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट एवं फायरिंग की घटना होने की बात सामने आई। पुलिस टीम के द्वारा दोनों के घरों की विधिवत्त तलाशी ली गयी। जिसमें राजकुमार यादव के घर से चौकी के नीचे छिपा कर रखा हुआ 315 बोर का एक राइफल जिनके वायरल खोलने पर एक खोखा तथा बट में लगे कभर से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही चौकी पर बैठे दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस टीम के द्वारा हिरासत में लिये गये व्यक्ति से पूछताछ पर बताया कि यह हथियार राजकुमार यादव का है। इसी से फायरिंग की गयी थी। जप्त किये गये हथियार एवं गिरफ्तार गोविंदपुर निवासी अरुण यादव के पुत्र सिंटू कुमार एवं एक नाबालिक को थाना लगा लाया गया। रविवार की रात्रि पुलिस टीम के थाना पहुंचने पर एक व्यक्ति भी रात्रि में थाना पहुंचा। जिसने अपना नाम राजकुमार यादव बताया। पूछताछ पर उसने पूर्व के विवाद को लेकर झगड़ा झंझट होने पर उसके द्वारा फायरिंग करने की बात स्वीकार की गयी। फलस्वरुप राजकुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि गिरफ्तार राजकुमार यादव का अपराधिक इतिहास भी रहा है। जिस पर आर्मस एक्ट के तहत खगड़िया थाना कांड संख्या 495/24 दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आर्मस एक्ट के तहत साहेबपुर कमाल थाना कांड संख्या 404/24 दर्ज कर राजकुमार यादव एवं सिंटू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि नाबालिक युवक को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक राघव कुमार सिंह सहित कई सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा की भाजपा सरकार तीसरे कार्यकाल में तिगुनी रफ्तार से काम करेगीः मोदी
    Next Article उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में सीपीग्राम, विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद सैनिकों के नाम पर वृक्षारोपण

    June 5, 2025

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा टेल्को स्थित इस्पात इंस्टिट्यूट में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच कराई गई विभिन्न प्रतियोगितायें

    June 5, 2025

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    June 4, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद सैनिकों के नाम पर वृक्षारोपण

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा टेल्को स्थित इस्पात इंस्टिट्यूट में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच कराई गई विभिन्न प्रतियोगितायें

    राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन

    नमन के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय से की शिष्टाचार मुलाक़ात, दी यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस को ऐतिहासिक और प्रेरणादाई बनाएगा स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान : दीपू सिंह

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.