Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकास तीर्थ कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा में मोदी सरकार एवं पूर्व की भाजपा सरकार में बने प्रमुख विकास स्थलों का किया भ्रमण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विकास तीर्थ कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा में मोदी सरकार एवं पूर्व की भाजपा सरकार में बने प्रमुख विकास स्थलों का किया भ्रमण

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: विकास तीर्थ कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा में मोदी सरकार एवं पूर्व की भाजपा सरकार में बने प्रमुख विकास स्थलों का किया भ्रमण, बोले सांसद- कई योजनाएं पूरी लेकिन राज्य सरकार के पहल ना करने से हो रहे बेकार, जुगसलाई आरओबी एवं दोमुहानी पर बने पुल के निर्माण कार्य को बताया ऐतिहासिक।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त दो दिवसीय विकास तीर्थ कार्यक्रम के दूसरे चरण में भाजपा नेताओं ने जमशेदपुर महानगर के दो विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख विकास योजनाओं का सोमवार को भ्रमण किया। इन विधानसभा क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में विकसित प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पश्चिम विधानसभा एवं जुगसलाई विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। सांसद विद्युत वरण महतो समेत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अंतर्गत भाजपा सरकार द्वारा विकसित योजना स्थलों का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने सर्वप्रथम विश्व पर्यावरण दिवस पर जुगसलाई टाटा पिग्मेंट पार्क में पौधारोपण किया एवं प्रकति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इसके उपरांत, जुगसलाई ओवरब्रिज, पासपोर्ट सेवा केंद्र बिस्टुपुर, दोमुहानी पर बने (डोबो) ब्रिज, बालीगुमा विद्युत ग्रिड एवं बामनी, पटमदा में बने कोल्ड स्टोरेज का भ्रमण किया और योजना की कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों को जानकारी दी।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतारी गई।डबल इंजन सरकार का सीधा मतलब था कि विकास की रफ्तार डबल। जब झारखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी, तब गरीब कल्याण एवं विकास की योजनाओं को तेजी से धरातल पर लागू किया गया। जिले में वर्षों से लटकी मांगों को डबल इंजन सरकार में पूर्ण कर जनता को ऐतिहासिक सौगात दी गई। दशकों से जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज की मांग उठती रही थी, लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार में जमशेदपुर सहित कोल्हान के व्यापारिक पहचान के रूप में स्थापित जुगसलाई क्षेत्र की जनता के बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया। सांसद ने कहा कि दोमुहानी नदी पर (डोबो) पुल का ऐतिहासिक काम भाजपा सरकार में पूरा किया गया। जिससे, मरीन ड्राइव के माध्यम से आदित्यपुर और गम्हरिया में औद्योगिक इकाइयों जाने वाले भारी वाहन को न केवल जमशेदपुर की सड़कों के ट्रैफिक जाम, प्रदूषण से मुक्त किया बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आयी।

    सांसद विद्युत महतो ने कहा कि विकास की जो रफ्तार भाजपा सरकार में थी वो हेमंत सरकार में मंद पड़ गयी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के प्रति जो समर्पण और इक्षाशक्ति होनी चाहिये हेमंत सरकार में उसकी कमी देखने को मिली है। कई योजनाएं पूर्ण हो चुकी है, परंतु हेमंत सरकार द्वारा इसका उद्घाटन कर जनता को सुपुर्द नही किया गया।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि जिले के पटमदा क्षेत्र अंतर्गत बामनी में कोल्ड स्टोरेज बनकर तैयार है। परंतु विधायक एवं राज्य सरकार की अनदेखी के कारण किसानों की फसल चौपट हो रही है। पटमदा क्षेत्र सब्जी उत्पादन के लिए जिले में चर्चित है। यहां पैदा होनेवाली सब्जियां जमशेदपुर के अलावा रांची समेत अन्य जिलों के बाजारों तक पहुंचती हैं। प्रखंड की बड़ी आबादी सब्जी उत्पादन पर ही निर्भर है। कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग अर्से से चली आ रही थी, जिसे भाजपा सरकार ने पूर्ण किया। जिले के किसान भाई फसल सुरक्षित रखकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। परंतु राज्य सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों की चिंता कर कोल्ड स्टोरेज का अविलंब उद्घाटन कर किसानों के उपयोग के लिए प्रदान किया जाए।

    इस दौरान नीरज सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, प्रदीप महतो, ज्ञान प्रकाश, संजीव कुमार, हन्नु जैन, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, धर्मेंद्र पासवान, मुचिराम बाउरी, बलदेव भुइयां, बासुदेव मंडल, संतोष उपाध्याय, सुशील पांडेय, विजय सोय, अशोक कुमार, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, बिरेन महतो, कुणाल पाल, नारायण प्रसाद, किशोर साहू, सुनील सिंह, सोनू ठाकुर, संजय रजक, कृष्णा यादव, सतेंद्र सिंह यादव, राहुल सिंह, अभिषेक डे, रासबिहारी प्रसाद, नरेश प्रसाद नेहा साहू, शुशील हेसा, राजपाल सिंह, बिराज दै, दिपक नाग, दिपक कुमार, काजल मुखर्जी, राहुल भट्टाचार्य, सन्नी, राजकुमार पटनायक, सोनाराम हेम्ब्रम व अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल के नेतृत्व में
    Next Article वरीय पुलिस अधीक्षक सभी थाना प्रभारियों को शहर में नशे के खिलाफ गंभीरता से अभियान चलाने का निर्देश दें: डॉ. अजय कुमार

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.