निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण-पत्रों की जाँच दिनांक 31.05.2023 एवं 01.06 2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे से जिला स्थापना शाखा, जामताड़ा में किया गया निर्धारित
वरीय पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा सह अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार के द्वारा पत्राचार के माध्यम से दी गई जानकारी
सरकार के सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में आज दिनांक 27.05.2023 को पत्राचार के माध्यम से वरीय पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा सह अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि समाहरणालय, जामताड़ा के निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची एवं फोल्डर प्राप्त किया गया है। जिसके आलोक में समाहरणालय, जामताड़ा के निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण-पत्रों की जाँच दिनांक 31.05.2023 एवं 01.06 2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे जिला स्थापना शाखा, जामताड़ा में निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी अनुशंसित अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण-पत्रों, उसकी 02 (दो) सेट छायाप्रति एवं 04 (चार) पासपोर्ट साईज फोटो के साथ जिला स्थापना शाखा, जामताड़ा
में ससमय उपस्थित होना अनिवार्य है।