भगतपुर का लाल श्याम सुंदर ने किया कमाल, अत्यधिक सदस्य बनाकर मोदी मित्र में हुए शामिल
बलिया/बेगूसराय/संवाददाता।
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 2024 में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अपने क्षेत्र में अत्यधिक सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के द्वारा मोदी मित्र में शामिल किया गया है। बताया जाता है कि राज्य में मोदी मित्र में शामिल एमएलए अनिल कुमार के बाद 3006 सदस्य बनाए जाने पर बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर निवासी कृष्ण नंदन सिंह के पुत्र श्यामसुंदर कुमार को भी शामिल किया गया है। बताते चलें कि मोदी मित्र में राज्य के चार पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिसमें से 3020 सदस्य बनाने वाले एमएलए अनिल कुमार, 3006 सदस्य बनाने वाले बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर निवासी श्याम सुंदर कुमार, 2025 सदस्य बनाने वाले रानी सिंह एवं 1713 सदस्य बनाने वाले सुशील कुमार सिंह को शामिल किया गया है। पार्टी के निर्देश पर सबसे अधिक सदस्य बनाए जाने पर बलिया के भाजपा दक्षिणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू,नगर मंडल अध्यक्ष कुमार गौरव सिंह, कुंदन रस्तोगी, रंजन कुमार चौधरी, परशुराम पोद्दार, हरिहरनाथ कुमार, प्रेम रंजन कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी है।