गणिनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी मना सावन महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गणिनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी के महिला सदस्यों द्वारा 3 अगस्त दिन शनिवार को सावन महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
बड़ी संख्या में समाज के महिलाओ ने सावन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंताक्षरी ,बाउल गेम, स्पून बॉल प्रतिस्पर्धा, एवं अन्य कई तरह के प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं जितने वाले प्रतिभागियों को संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा प्राइज़ दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजाता गुप्ता, रीता गुप्ता,अनिता प्रसाद,बबली देवी, दुर्गा साह, कविता देवी,सारिका गुप्ता,अनिता देवी,संगीता कुमारी समेत अन्य कई महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा।