Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता दिनेश कुमार संग गुरुद्वारा आरती साहब पूरी (यादगार स्थान), बावली मठ गुरुद्वारा, मंगू मठ, पंजाबी मठ के शिष्टमंडल ने ओडिसा राज्यपाल से की भेंट, कई विषयों पर चर्चा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा नेता दिनेश कुमार संग गुरुद्वारा आरती साहब पूरी (यादगार स्थान), बावली मठ गुरुद्वारा, मंगू मठ, पंजाबी मठ के शिष्टमंडल ने ओडिसा राज्यपाल से की भेंट, कई विषयों पर चर्चा

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता दिनेश कुमार संग गुरुद्वारा आरती साहब पूरी (यादगार स्थान), बावली मठ गुरुद्वारा, मंगू मठ, पंजाबी मठ के शिष्टमंडल ने ओडिसा राज्यपाल से की भेंट, कई विषयों पर चर्चा

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से भाजपा नेता दिनेश कुमार के नेतृत्व में गुरुद्वारा आरती साहिब के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पूरी के प्रसिद्ध गुरुद्वारा आरती साहब में आने का निमंत्रण दिया गया, जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने अगस्त माह में गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेकने की बात कही।

    राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड राज्य में सिख संगत की सेवा करते आए हैं, उसी प्रकार ओडिशा के सिख संगत के लिए जो सेवा उनसे बन पड़ेगी, करते रहेंगे। बाबा शमशेर सिंह ने कहा कि राज्यपाल का यह निर्णय सिख संगत के लिए सम्मानजनक है और उनका आभार व्यक्त किया।

    इस मुलाकात में भाजपा नेता दिनेश कुमार, गुरुद्वारा आरती साहब पूरी यादगार स्थान के संत बाबा शमशेर सिंह, जगदीप सिंह, रबी नारायण सामंत रे टाटानगर के परविंदर सिंह सोहल, चरणजीत सिंह, सुच्चा सिंह आदि उपस्थित थे।

    राज्यपाल दास का यह निर्णय सिख संगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ओडिशा में सिख समुदाय के साथ राजभवन के संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

    राज्यपाल दास का गुरुद्वारा पूरी में अगस्त माह में होने वाला दौरा के दरमियान एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें सिख समुदाय की संगत, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ओडिशा सरकार के अधिकारी शामिल होंगे। इस मुलाकात और राज्यपाल दास के गुरुद्वारा (पूरी) के दौरे से ओडिशा में अंतर-धार्मिक सद्भाव और समझ को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सिख समुदाय ओडिशा के सामाजिक ताने-बाने का एक अभिन्न अंग है, और ऐसी पहलें विभिन्न समुदायों के बीच अधिक एकता और सहयोग को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।

    बाबा शमशेर सिंह ने बताया कि ओडिशा और सिखो का एक पुराना इतिहास रहा है, श्री गुरुनानक देव जी ने आरती साहब का गायन भी पूरी में किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्य खाद्य आयोग की सदस्य शबनम परवीन की अध्यक्षता में परिसदन दुमका में हुई बैठक
    Next Article सोनुआ-लोंजो सड़क पर नक्सलियों ने लगाये बैनर और पोस्टर

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.